विधायक द्वारा तीन अलग-अलग जगह पर हाई मास्ट लाइट का किया गया उद्घाटन, इलाके के लोगों में दिखी खुशी



रानीगंज-रानीगंज शहर को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त करने और उसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए ए डीडीए की तरफ से दुर्गापूजा के पहले ही सात जगहों पर हाई मस्ट लाइट लगाए गए थे, जिसका उद्घाटन रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने किया था. एक बार फिर से  गुरुवार की संध्या आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद यानी एडीडीए की तरफ से रानीगंज के तीन और जगहों में हाई मास्ट लाइट लगाए गए ,ताकि राहगीरों को रात के वक्त अंधेरी की परेशानी ना हो. रानीगंज के हटिया बाजार, अंजुमन हाई स्कूल और मजार शरीफ इलाके में हाई मास्ट लाइट लगाया गया. रानीगंज शहर उद्योग का शहर माना जाता है और यहां ज्यादातर व्यापारी वर्ग ही रहता है. इनकी असुविधाओं को देखते हुए ही लाइट लगाए जा रहे हैं.हाई मास्ट लाइट लगने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि रात के वक्त अक्सर ही रोशनी कम रहने की वजह से लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं,लेकिन अब लाइट के लगने से इस परेशानी से काफी हद तक निजात मिल सकेगा. हाई मस्ट लाइट के उद्घाटन के मौके पर एडीडीए चेयरमैन सह रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, शहजादा अंसारी, शमीम अहमद, मोईन खान, मोहम्मद अराफात सहित इलाके के कई लोग उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर