जिला अस्पताल में हुआ सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल के विकास की उपलब्धियों में शुक्रवार को एक कड़ी और जुड़ गया। जब आसनसोल जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का अस्पताल के अधिकारियों ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक निखिल चंद्र दास और रेडियोलॉजिस्ट विभाग के चिकित्सक डॉ उत्पलेदुं दास के अलावा अस्पताल के कई अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित थे। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक निखिल चंद्र दास ने कहा कि सीटी स्कैन के लिए वे लोग कई वर्षों से प्रयासरत थे। आज जाकर यह प्रयास रंग लाया। अब जिला अस्पताल में भी मरीजों को सीटी स्कैन हो सकेगी। इसका लाभ ना केवल पश्चिम बर्दवान जिला के मरीज बल्कि आसपास के जिले पुरुलिया बांकुड़ा यहां तक कि झारखंड के धनबाद जिला के भी मरीज को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि सीटी स्कैन बिना मूल्य होगा या इसके लिए कुछ मूल्य चुकानी पड़ेगी। इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इसको लेकर एक बैठक की जाएगी। जिसमें यह निर्णय होगा कि सीटी स्कैन बिना मूल्य होगा या नहीं। हालांकि यह सुविधा शुरू की जाने से मरीजों में काफी उत्साह है। रानीगंज से अपने भाई का सीटी स्कैन कराने आई सुसुमी दास ने कहा कि अपने भाई का सिटी स्कैन कराने आई है। उसका आज सीटी स्कैन हुआ। इसके लिए पहले हम लोग को बाहर जाना पड़ता था। लेकिन अब सेवा अस्पताल में ही मिल रहा है या काफी खुशी की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त