Slide 1 Slide 2 Slide 3

दुर्गापुर में पेड़ काटकर डीएसपी की जमीन अवैध रूप से बेचने का आरोप, उदासीन पुलिस, आक्रोश इलाके के लोग




दुर्गापुरः बड़े-बड़े पेड़ काट कर साफ कर दिए जा रहे हैं. उस जगह पर प्लॉट बनाकर डेढ़ से दो लाख में बिक्री की जा रही है .इलाके के ही कुछ असाधु लोगों के द्वारा . घटना दुर्गापुर के अमराई गांव संलग्न ऋषि अरबिंदो नगर की है. दुर्गापुर स्टील प्लांट का अपना जमीन है . जिस जगह पर पेड़ को काट रहे हैं ,वह फॉरेस्ट के अंतर्गत आता है फॉरेस्ट इसकी देखभाल करती है काफी पुराने पेड़ है, जिसको इलाके के ही असमाजिक लोग इसे काट रहे हैं. कल रात को इलाके के ही लोगों ने पेड़ काटते हुए देखा और घटनास्थल पर पहुंचे देखकर पेड़ काट रहे लोग फरार हो गए. घटना की सूचना दुर्गापुर थाना की पुलिस को भी दी गई .काफी समय के बाद पुलिस पहुंची देख कर गए .सोमवार सुबह इलाके के ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इलाके के पार्षद सुशील चटर्जी को भी जानकारी दी है मगर बार-बार कहने के बाद भी घटनास्थल पर पार्षद नहीं आए और विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अमराई गांव के ही कुछ और असाधु लोग इसे काट कर प्लॉट बनाकर बेच रहे हैं, काफी दामों पर.इसके साथ इलाके के पुलिस भी मिली हुई है और शासक दल के लोग भी इससे जुड़े हुए हैं ,जिसके कारण ही कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.आरोप यह भी हैं कि पुलिस ने उन्हें बताया कि यह उनके देखने की बात नहीं है.

उसी गांव के रहने वाले मुकुलेश रॉय तथा मोहम्मद अली ने शिकायत की कि रविवार दोपहर को भी उन्होंने एक पेड़ को काट कर वाहन में ले जाते देखा. और कहां की प्रतिवाद करने पर मार देने की धमकी दी. और कहा की इस को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिकायत करेंगे इसके साथ फिर से प्रशासन अधिकारी को भी अवगत कराएंगे. इस घटना को लेकर इलाके के पार्षद सुशील चटर्जी ने कहा कि इलाके के लोगों ने हमें जानकारी दी है मगर हम भी घटना को लेकर दुर्गापुर स्टील प्लांट के नगर प्रशासन को बहुत बार ही मौखिक तथा लिखित शिकायत किए हैं .कहा कि उन लोगों का कहना है कि यह डीएसपी की जमीन नहीं है मगर हमारा कहना है कि 2 साल पहले भी इसे डीएसपी की तरफ से जगह जगह पर कट आउट लगाई गई थी डीएसपी लैंड बोलकर उसके बाद कुछ औरअसाधु लोगों ने उसे उखाड़ कर फेंक दिया और जगह पर अवैध तरीके से घर बनाए गए सुशीला चटर्जी ने बड़ा आरोप लगाया नगर प्रशासन पर कि उनमें से कुछ और साधु लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं ।जिसके कारण ही भू माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है और कहा कि यह हमारा वार्ड नहीं है ,यह12 नंबर वार्ड में पड़ता है प्रशासन को देखना चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए . और कहा की परिवेश दफ्तर को भी देखना चाहिए नहीं तो प्रदूषण और भी बढ़ेगी। दुर्गापुर स्टील प्लांट के जनसंपर्क अधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि सूचना हम लोगों के पास आई है नगर प्रशासन इसकी जांच कर जो भी कदम उठाना होगा वह करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त