रानीगंज-लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. स्थापना दिवस के मौके पर लायंस क्लब के सदस्यों ने केक काटकर खुशी जताई.इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला पाल अरुण दत्ता चौधरी, उप जिला पाल डॉक्टर एस के बसु, अब्दुल कयूम,डॉ पी आर घोष, इंद्रजीत सिंह, राज कुमार कयाल,मनजीत सिंह,सुशील गनेरीवाला,रोहित खैतान आदि मौजूद थे. इस दौरान अतिथियों ने लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब ने अपने कार्यों की वजह से देशभर में नाम कमाया है। लायंस क्लब की तरफ से आई हॉस्पिटल ,लायंस डीएवी स्कूल स्थापित की गई है, जो इस बात का प्रमाण है. इसके साथ ही रानीगंज के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी दी गयी. साथ ही यह भी कहा गया कि हमें अपने अतीत को सम्मान करते हुए अपने अतीत को सम्मान करते हुए उसी के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भी किया गया, साथ ही कई वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया.
इस कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष हर्ष वर्धन खैतान ने किया.

0 टिप्पणियाँ