Slide 1 Slide 2 Slide 3

10 बंगाल बटालियन एनसीसी ने मनाया 73 वां स्थापना दिवस



आसनसोल : 10 बंगाल बटालियन नेशनल कैडेट्स कोर ने रविवार को कोर्ट मोड़ स्थित 10 बंगाल बटालियन एनसीसी कार्यालय परिसर में अपना 73 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आसनसोल महकमा के विभिन्न महाविद्यालयों विद्यालयों के एनसीसी के कैडेट्स उनके अभिभावक और स्कूल के एनसीसी शिक्षक उपस्थित थे। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही देशभक्ति कविता पाठ्य किया गया। इस दौरान 10 बंगाल बटालियन एनसीसी के कमांडेंट आशीष कुमार शास्मल ने बताया कि आज 10 बंगाल बटालियन के द्वारा 73वां एनसीसी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रति वर्ष नवंबर महीने के अंतिम रविवार को एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह कार्यक्रम आसनसोल और दुर्गापुर महात्मा में किया जा रहा है। आज आसनसोल महकमा में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के एनसीसी के कैडेट्स यहां उपस्थित हुए हैं। उनके द्वारा यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कविता पाठ किया जाएगा। ऐसा ही कार्यक्रम दुर्गापुर महकमा में भी आयोजित किया गया है। 10 बंगाल बटालियन के द्वारा कुल्टी से लेकर पनागड़ तक एनसीसी का कार्य देखा जाता है। एनसीसी के कैडेट्स यहां काफी मेहनत करते हैं। जिसका परिणाम है कि तीसरी बार 10 बंगाल बटालियन को चैंपियनशिप मिला है। इसके लिए विद्यालयों के एनसीसी देखने वाले शिक्षकों को आभार व्यक्त करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त