फॉस्बेक्की ने आसनसोल एवं बर्नपुर के श्रेष्ठ दुर्गापूजा को पुरस्कृत किया




आसनसोल : फॉस्बेक्की इस वर्ष आसनसोल व बर्नपुर के श्रेष्ठ दुर्गापूजा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मंगलवार को आसनसोल के आश्रम मोड़ स्थित एक निजी होटल मे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जहां शिल्पांचल के विभिन्न पूजा कमिटीओं के प्रतिनिधि शामिल थे। मौके पर फास्बेक्की के पदाधिकारियों में सचिन राय, विनोद गुप्ता, शोभन बासु, पवन गुटगुटिया,  मनोज कुमार साहा, मुकेश तोदी, श्रवण अग्रवाल,  सतपाल सिंह कीर, विवेक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इस दौरान सचिन राय ने कहा कि इस वर्ष से फॉस्बेक्की की तरफ से श्रेष्ठ पूजा पुरस्कारों की शुरुआत की गई। पुरस्कार देने के लिए फोसबेकी के जजों द्वारा कोरोना काल में मंडप निर्माण साफ सफाई थीम स्वच्छता जैसे कई मापदंडों पर विचार करने के बाद ही पूजा कमिटीओं को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है इसी वजह से कोरोना को मद्देनजर रखते हुए कैसे पूजा का आयोजन किया गया है उसपर भी जजों ने अंक दिए हैं। महिलाओं द्वारा परिचालित पूजा में श्रीपल्ली नवजाग्रत संघ हिल व्हिउ पूजा कमिटि, पुरानाहाट सार्वजनीन दुर्गापूजा कमिटि। पांच लाख से नीचे के बजट वाले पूजा में कल्याणपूर आदि पूजा हिल व्हिउ पार्क स्पोर्टिंग क्लब बटतला आदि दुर्गा पूजा कमिटि। वहीं पांच लाख से उपर के बजट वाले पूजा में कल्याणपूर के सेक्टर दुर्गापूजा कमिटि अपकार गार्डन दुर्गापूजा कमिटि कल्याणपूर सार्वजनीन दुर्गापुजा कमिटि को पुरस्कृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर