Slide 1 Slide 2 Slide 3

बाँकुड़ा नगरपालिका के चार नंबर वार्ड में डायरिया का प्रकोप



बांकुड़ा-बाँकुड़ा नगरपालिका के चार नम्बर वार्ड के मयराबान्ध इलाके के हांडी पाड़ा में डायरिया का प्रकोप देखा गया. जिससे नपा प्रशासन सकते में आ गई . नपा सूत्रों से पता चला कि चार से पांच घरों में डायरिया पीड़ित सदस्यो का पता चला . अस्वस्थ लोगो को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से कुछ लोगो को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई . वहीं स्थानीय लोगो का मानना है कि डायरिया के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, इधर घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में मेडिकल टीम पहुची एवं स्थिति का मुआयना लिया गया . ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया .

स्थानीय लोगो का कहना कि हम लोग हैंड पम्प का पानी पीने के पानी के रूप में व्यवहार करते है .रात से उल्टी दस्त होने की शिकायत आ रही थी .नगरपालिका की मेडिकल टीम के द्वारा दवा उपलब्ध कराया गया है .

मौके पर बाँकुड़ा नगरपालिका के प्रशासक बोर्ड के वायस चेयरमैन गौतम दास का कहना कि चार से पांच घरों के सदस्यों में उल्टी दस्त होने की शिकायत मिली थी, तुरंत घटना स्थल पर मेडिकल टीम भेजा गया .मैने खुद इलाके का जॉयजा लिया .श्री दास का कहना कि लोगो से हैंड पम्प का पानी का प्रयोग नहीं करने को कहा गया है एवं नपा से सप्लाई किये जाने वाले पानी को व्यवहार करने को कहा गया है . लोगो को सतर्क किया गया है कि पानी उबालकर पिये. अस्वस्थ लोगो को दवा उपलब्ध कराया गया है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त