दत्त ज्वेलर्स की दुकान में डकैती की घटना को दिया अंजाम, रक्त रंजित हालत में मिले दुकान के मालिक





दुर्गापुर-दुर्गापुर शहर में चोरी,डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, पुलिस प्रशासन इस पर लगाम लगाने में फिलहाल नाकामयाब ही साबित हो रही है। एक बार फिर से रविवार रात दुर्गापुर के कांकसा थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोक चंद्रपुर बस स्टैंड के पास बने दत्त ज्वेलर्स में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। डकैती की खबर आसपास फैलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम डकैतों के दल ने आभूषण विक्रेता तापस दत्त की दुकान पर धावा बोल दिया। काफी रात होने की वजह से तापस दत्त अपनी दुकान बंद कर ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। डकैतों के दल ने इसी दौरान व्यवसाई पर पुजारी से हमला कर आभूषण से भरा बैग छीन लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। डकैतों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने रक्त रंजित हालत में व्यवसाई को इलाज के लिए राजबांध के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर कितने की डकैती हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त