सलानपुर-शनिवार जिला महिला तृणमूल कांग्रेस सभा नेत्री के आवाहन पर रूपनारायणपुर मुख्य तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सांगठनिक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में जिला कमेटी महिला तृणमूल कांग्रेस की सभा नेत्री मिन्नती हाजरा ने ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस सभा नेत्री के नाम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने महिला तृणमूल कर्मियों को सक्रिय होकर लोगों के घर घर जाकर मुख्यमंत्री के द्वारा बनाई गई कई योजनाओं को प्रचार करने के आदेश दिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य है 2024 के लोकसभा चुनाव में दीदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना। हमारे राज्य की मुख्यमंत्री महिलाओं के हित के लिए काफी काम की है आज के जमाने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है ममता बनर्जी भी महिलाओं को आगे कर उन्हें भी पुरुषों के बराबरी का दर्जा दे रही है। महिला संगठन को और भी मजबूत करने के लिए अब बूथ स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। ब्लॉक सभानेत्री का पदभार मिलने के बाद अर्पणा राय ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि विधायक विधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल उपाध्याय जिला महिला तृणमूल कांग्रेस सभा नेत्री मिन्नती हाजरा के भरोसे को बरकरार रखें। आज उन्होंने मुझ पर भरोसा कर मुझे सभानेत्री पद पर नियुक्त किया है, अब बूथ स्तर का पहला काम है कमेटी गठन कर आगे बढ़ना। इस सभा में जिला महिला तृणमूल सचिव दीपाली चक्रवर्ती, जिला साधारण महासचिव गीताश्री पाइक, जिला नेत्री संध्या सरकार, जिला सदस्य आरती देवनाथ, सुलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह और महिला द्वारा संचालित पंचायत प्रधान उप प्रधान सदस्य और ब्लॉक महिला कर्मी उपस्थित थी।









0 टिप्पणियाँ