Slide 1 Slide 2 Slide 3

दुर्गापुर में स्पाइडर मैन देख यात्री हुए अवाक

सिटी सेंटर पड़ाव पर बसों पर कर रहा था उछल कूद 


सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए अज्ञात युवक बन गया स्पाईडर मेन





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर बस पड़ाव पर अचानक सरकारी बसों पर उछल कूद मचाता स्पाइडर-मैन को देख यात्री आश्चर्यचकित हो गए. स्पाईडर मेन की लिबास पहन कर बस पर करतब दिखाने के दृश्य को देख बस यात्रियों की भीड़ जमा हो गई, सरकारी बसों पर उछल कूद मचाने से बस कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ी. सभी स्पाई डर मैन को बस के छत से उतारने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगे. कुछ देर के बाद अचानक युवक बस पड़ाव से गायब भी हो गया. इसी बीच कुछ यात्री स्पाईडर मेन के साथ सेल्फी लेते भी देखे गए. उल्लेखनीय है कि शनिवार सिटी सेंटर बस पड़ाव पर खड़ी सरकारी बसों के छत पर यात्रियों ने अचानक स्पाईडर मेन को देखा, स्पाइडर-मैन के करतब को देखने के लिए यात्रियों सहित पैदल यात्रीयो की भीड़ उमड़ पड़ी. स्पाइडर-मैन के साथ सेल्फी लेने के लिए बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्पाइडर-मैन अपना नाम और पता गुप्त रखते हुए इलाके से भाग निकला. स्पाईडर मैन का रोमांचकारी दृश्य को देखकर दर्शकों ने खूब आनंद लिया. कुछ ही पलों में स्पाइडर-मैन का वीडियो दुर्गापुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगो ने बताया की अक्सर ऐसा दृश्य फिल्मी दुनिया में देखा जाता है, इस तरह का करतब को दिखाता युवक सोशल मीडिया में अपनी लोकप्रियता दिखाने का प्रयास कर रहा था जो गलत है , अचानक इस तरह के सीन से बच्चों के दिमाग पर प्रभाव करता है जो खतरा पैदा कर सकता हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त