बर्नपुर इस्को के कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर यूनियनों का पथसभा





बर्नपुर : बर्नपुर के इस्को कर्मचारियों के 57 महीने से सेल वेज रिवीजन बकाया वेतन समझौता जल्द लागू करने, हड़ताल को लेकर कर्मियों का निलंबन व स्थानांतरण वापस लेने की मांग को लेकर बीएमएस, सीटू, एटक तथा एचएमएस द्वारा संयुक्त रूप से बर्नपुर स्कोब गेट समक्ष प्रदर्शन कर पथसभा का आयोजन किया गया। बीएमएस से संबद्ध बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के रविशंकर सिंह एवं सीटू के शुभाशीष बसु ने बताया कि कर्मियों के वेज रिविजन को लेकर एनजेसीएस व अन्य कई बैठकों में प्रबंधन द्वारा पर्क्स सहित अन्य मुद्दों को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। जिससे बैठकें बेनतीजा समाप्त हो जा रही हैं। वेज रिविजन नहीं होने से कर्मियों में भारी रोष है। वहीं ठेका कर्मियों का पे रिविजन शीघ्र करने के लिये एनजेसीएस की तरह अलग फोरम का गठन कर ठेका कर्मियों का शीघ्र पे रिविजन किया जायेगा। वहीं बीते 30 जून को वेज रिविजन को लेकर सेल की विभिन्न यूनिटों में की गई हड़ताल को लेकर सेल प्रबंधन कर्मियों से बदला ले रहा है। हड़ताल में शामिल कई कर्मियों को चिन्हित कर प्रबंधन द्वारा निलंबित करने के साथ स्थानांतरण किया गया है। इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की गई है।
वहीं प्रदर्शन के पश्चात चारों श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांगों से संबंधित ज्ञापन सीईओ को सौंपा गया। इस दौरान बीएमएस के विजय कुमार, सीटू के शुभाशीष बसु, एचएमएस के मुमताज अहमद, एटक के उत्पल कुमार सिन्हा सहित काफी संख्या में कर्मी ब समर्थक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त