किशोर घटक के पार्थिव शरीर को श्रमिक नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी




जामुड़िया : उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना में आसनसोल, रानीगंज एवं दुर्गापुर के पांच सैलानियों की मौत हो गयी थी. इनमें रानीगंज क्षेत्र के कद्दावर सीटु नेता किशोर घटक भी शामिल थे. शनिवार को उनके शव को रानीगंज लाया गया. इसके उपरांत कुनुस्तोरिया एरिया में सीटु के कार्यालय के समक्ष उनके सम्मान में एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया. जहां सिर्फ सीटु ही नहीं बल्कि सभी श्रमिक संगठनों के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी दिवंगत श्रमिक नेता को नम आंखों से विदाई दी. श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में जामुड़िया की पुर्व विधायक जहांआरा खान, आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी,  मनोज दत्ता, तापस कवि, शंभु चौधरी, राधेश्याम हरिजन, नासिर मियां, नुमान अशरफ खान, धीरज लाल हाजरा, कलीमुद्दीन अंसारी, सुजित तपादार, सोहराब अली खान, कुनुस्तोरिया कोलियरी एरिया के जीएम अनिल कुमार, पर्सनल मैनेजर मंजुर आलम सहित तमाम ईसीएल अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है. किशोर घटक के साथ छात्र जीवन के दिनों से उनका परिचय है. किशोर घटक ने अपने आचरण से सबके दिलों में एक ऐसी जगह बनाई है जिस कारण से वह सैदेव अमर रहेंगे. वामपंथी नेता मनोज दत्ता ने भी किशोर घटक को एक जुझारु श्रमिक नेता बताया और कहा कि श्रमिक आंदोलन को उनकी कमी काफी खलेगी. उन्होंने कहा कि किशोर घटक के कार्यों के कारण वह आने वाले समय में सबके दिलों में अमर होकर रहेंगे. किशोर घटक को याद करते हुए श्रमिक नेता सोहराब अली खान ने भी उनको एक अच्छा नेता और एक अच्छा व्यक्ति करार दिया और कहा कि वह लोगों के दिलों में हमेशा अपने कार्यों के कारण जिंदा रहेंगे. उन्होंने भगवान से उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थना की. केकेएससी के सूजित तपादार ने कहा कि भले किशोर घटक उनके राजनीतिक विरोधी सीटु के नेता थे ,लेकिन जिस तरह से उन्होंने सबको अपना बना लिया था, वह अभूतपूर्व था. उनके असमय चले जाने से ना सिर्फ सीटु बल्कि श्रमिक आंदोलन को करारा झटका लगा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त