दुर्गापुर-बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए आसनसोल जिला बीजेपी की ओर से 2 दिन व्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है, आज दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित सिद्धू कानू स्टेडियम से एक जुलूस निकाला गया जो सिटी सेंटर परिक्रमा करते हुए सिटी सेंटर बस स्टैंड पर जाकर समाप्त हुई,इस रैली में विधायक लखन घरुई सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।इस दौरान विधायक लखन घरुई ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर जिस तरह से अत्याचार किया जा रहा है तथा इस्कॉन मंदिर में चार लोगों की हत्या कर दी गई है।हमलोग इसका प्रतिवाद करते हैं इसके साथ मेदिनीपुर इगरा में विसर्जन के दौरान जिस तरह से मूर्तियों तोड़ी गई भाजपा इसका भी प्रतिवाद करती है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से प्रवासी मजदूरों और बाहरी लोगों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। आतंकी लगातार टारगेट किलिंग कर रहे है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है और प्रवासी मजदूर डरे हुए हैं। लिहाजा प्रवासी मजदूर जम्मू-कश्मीर से पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। बड़ी संख्या में मजदूरों को आज जम्मू रेलवे स्टेशन पर देखा गया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर आ रही है कि रविवार रात को उपद्रवियों ने रंगपुर के पीरगंज में 65 से ज्यादा हिंदुओं के घरों में आग लगा दी है। स्थानीय संघ परिषद के अध्यक्ष के मुताबिक, कम से कम 65 हिंदुओं के घर पर हमला किया गया और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया है। इसमें 20 घर पूरी तरह जल चुके हैं।इस तरह के अन्याय जहां-जहां हो रहे हैं हम लोग इसका प्रतिवाद कर रहे हैं ताकि हिंसा पर कार्रवाई हो। आज की तरह ही कल भी दुर्गापुर के विभिन्न जगहों पर भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ