Slide 1 Slide 2 Slide 3

बाबुई शोल के तालाब से वृद्ध का तैरता शव बरामद

इलाके में सनसनी फैल गयी




 अंडाल -तालाब से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ है. अंडाल थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत के बाबूईशोल कॉलोनी इलाके के एक तलाब से एक वृद्ध का शव तैरता पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक का पहचान कर्मवीर दास 60 के रूप में हुई है.

 स्थानीय लोगों के अनुसार कर्मवीर दास (60) का शव शनिवार को दोपहर करीब बाबुईशोल कॉलोनी क्षेत्र के बुडो बांध नामक तालाब से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस घटनास्थल पर आकर शव को तालाब से बरामद किया.स्थानीय लोगों का अनुमान है कि कर्मवीर दास ने मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या की होगी.स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्मवीर की पत्नी की मौत हो गई है. लड़का लंबे समय से लापता है. वह कुछ समय के लिए डिप्रेशन में रहने के कारण अपनी बेटी के घर गया था.एक दिन पहले ही वह बाबुईशोल स्थित अपने घर लौटा था. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि असामान्य मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त