अंडाल---पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला सीएल जामबाद में बालू ट्रक के मालिकों ने अपने साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए बालू से भरा ट्रकों को रोक कर आंदोलन किया.इस संबंध में ट्रक मालिक विवेक मंडल और शुभेंदु दत्ता ने बताया बालू ट्रक पिछले माह से बंद है.किसी कोलियरी में बालू ट्रांसपोर्टिंग नही हो रही है.
अब जब गुरूवार से बालू ट्रक शुरू हुआ है तो केवल केंदा में स्टोक की हुई बालू चलाने की अनुमति दी गई है,बाकी सीएल जामबाद, बहुला के बालू स्टोक का मेजरमेंट नहं हुआ ना ही यहां का स्टोक बालू चलाने की अनुमति ही मिला, इस लिए बहुला के ट्रक मालिकों ने सभी बालू लदे ट्रकों को रोककर आंदोलन कर रहे हैं,ताकी बहुला का भी स्टोक का बालू भी चलाई जा सके, आंदोलन के बाद एसोसिएशन बातचीत पर बैठक कर रहा है,जल्द समाधान का आश्वासन दिया है.ऐसोशिएशन के कहने पर सभी ट्रकों को एक ट्रिप के लिए छोड दिया गया है,लेकिन अगले दिन जब तक कोई सिध्दांत नहीं होता है, तब तक बालू ट्रक बंद रहेगी.

0 टिप्पणियाँ