मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में विधवाओं और दिव्यांगों के बीच बांटा गया वस्त्र




रानीगंज-रानीगंज का प्रसिद्ध अस्पताल मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में शनिवार को 210 विधवाओं दिव्यांगो के बीच वस्त्र बांटा गया. इसके साथ ही खाद्य सामग्री भी दी गयी. अस्पताल कमिटी के सचिव आर पी खैतान ने बताया कि मारवाडी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल की तरफ से हर महीने गरीब असहाय दिव्यांगो और विधवाओं को खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है.उन्होनो बताया कि अस्पताल की तरफ से हर महीने 210 गरीब असहाय विधवाओं और दिव्यांगो की मदद की जाती है.इन लोगों को हर महीने खाद्य सामग्री जैसे आटा ,दाल ,चावल, मसाला, नमक सहित राशन के सभी सामान पूरे 1 महीने के दिए जाते हैं, लेकिन इस महीने दुर्गा पूजा है इसे ध्यान में रखते हुए वस्त्र भी बांटा गया. उन्होंने आगे कहा की अगले महीने खाद्य सामग्री के साथ ही गर्म कपड़े देने का निर्णय लिया गया है.आज के इस कार्यक्रम में डॉ एस के बासु, कुमार बाजार स्तिथ विवेकानंद आश्रम के सुब्रतोनंद जी महाराज, रानीगंज बोरो 2 के असिस्टेंट इंजीनियर इंद्रजीत कोनार, डॉक्टर शुभेंदु माझी, निर्मल पाल, सोमित्र बनर्जी, प्रदीप बाजोरिया, विजय खेतान, अरुण भरतिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात