बर्नपुर के आजादनगर में अंडरग्राउंड आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध हथियार और मशीन समेत दो गिरफ्तार, मकान मालिक फरार




बर्नपुर : अवैध हथियार निर्माण को लेकर बिहार के मुंगेर जिला जैसे कुख्यात है। परंतु अब लगता है पश्चिम बर्दवान जिले को भी अवैध हथियार निर्माण के क्षेत्र में वह तामगा मिलने वाला है। क्योंकि कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर एरिया में अवैध हथियार निर्माण के करखाना के खुलासे के बाद हाल में ही कुल्टी पुलिस ने झारखंड जा रहे एक बाइक सवार को पकड़ा। उसके पास से 45 अवैध हथियार बरामद किया गया। जिसके बाद डिसेरगढ़ में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ हुआ। अब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर सोमवार को हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के आजाद नगर 10 नंबर रोड निवासी मोहम्मद जावेद के घर में भूमिगत अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा किया। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि यहां कारखाना काफी दिनों से चल रहा था। स्थानीय निवासी अहमदुल्लाह खान ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई काफी सराहनीय है। इलाके में किसी तरह के अवैध क्रियाकलाप को समर्थन नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां स्थानीय जावेद के घर में एक बंकर बना कर। उसमें अवैध पिस्तौल निर्माण की किया जाता है। इसको बनाने के लिए मिस्त्री बाहर से आते हैं। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने की मशीन और अवैध हथियार बनाने वाले दो मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। दो लोग फरार हो गए। वही मकान मालिक जावेद भी फरार है। जबकि डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी ने कहा कि हीरापुर थाना को सूचना मिली थी कि जावेद के घर में हथियार कारखाना चल हा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। यहां कुछ हथियार बनाने के सामान और हथियार भी मिले हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अब देखना है कि तहकीकात के बाद और क्या-क्या खुलासा होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त