दुर्गापुर:शहर के बुद्ध बिहार पूजा कमिटी का शनिवार शाम पूजा पंडाल का उद्घाटन दुर्गापुर पूर्व विधायक प्रदीप मजूमदार ने किया।इस अवसर पर पूजा कमेटी का अध्यक्ष तापस सोर सचिव सौगत बनर्जी स्थानीय पार्षद धृति जालान बनर्जी मौजूद थे ।सौगत बनर्जी ने बताया कि इस बार का पूजा थीम महामारी महराणे मायर आगमन है।जिस प्रकार से पूरे देश में कोविड से लोग परेशान है।इसी बीच मां का आगमन हो रहा है।इस बार की बजट साढे सात लाख की है।राज्य सरकार द्वारा दिए गए कोविड पोटोकल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।हर व्यक्ति को थर्मल जांच स्क्रीनिंग कर पंडाल में प्रवेश होने की अनुमति दिया जाएगा।31वां वर्ष के पूजा में चार दिन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।गोपलमाठ दुर्गापूजा कमेटी और चतुरंग दुर्गापूजा कमेटी का पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यूचल का मध्य से किया।इस अवसर पर गोपलमाठ दुर्गापूजा कमेटी पूजा पंडाल पर दुर्गापुर एमआईसी प्रभात चटर्जी,रविन्द्र राम,विकास घटक,और चतुरंग पूजा पंडाल पर पीयुस मजुमदार, आदि मौजूद थे।दोनो जगहो की पूजा पंडाल इस बार काल्पनिक मंदिर पर आधारित है।

0 टिप्पणियाँ