विश्व हिंदू परिषद की तरफ से बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाले रैली




रानीगंज-दुर्गापूजा के सप्तमी के दिन से बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं. दुर्गापूजा के पंडाल को तोड़ा गया, मंदिर में तोड़फोड़ करने के साथ मूर्ति को भी तोड़ा गया, 20 हिंदुओं के घर तक जला दिए गये. कई हिंदुओं की हत्या कर दी गयी. लेकिन इसके बावजूद भी बांग्लादेश में प्रशासन सख्ती नहीं बरत रही है. बांग्लादेश की इस घटना के विरोध में बुधवार को  मारवाड़ी पट्टी स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से एक रैली निकाली गयी, जो पूरे बाजार की परिक्रमा कर नेताजी मोड में जाकर समाप्त हुई. इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की तस्वीर को जलाया गया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज शाखा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो इतने बड़े-बड़े वादे करती है आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर वह चुप क्यों है, जबकि पूरा भारत वर्ष हिंदू पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उबाल पर है. उन्होंने कई नेताओं पर सेकुलरिज्म का आरोप लगाते हुए कहा कि इस निंदनीय घटना के खिलाफ जो नेता अभी चुप है उन्हें जवाब जनता ही देगी. इस दौरान संग़ठन के उपसचिव शुभम राउत, सचिव तेज प्रताप सिंह, लालू शर्मा, रवि गोप, संजय नाथ आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त