आसनसोल के 8 ताइक्वांडो के खिलाड़ी ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जमशेदपुर रवाना



आसनसोल : कोरियन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 8 प्रतिभागी फ्रेंडशिप कप, ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार कोआसनसोल से हुए रवाना। यह प्रतियोगिता झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा टेल्को, जमशेदपुर में दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित हो रही है। आर्य समाज आसनसोल एवं डी.ए.वी. हाई स्कूल के सचिव जगदीश प्रसाद केडिया एवं शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह जी ने खुशी जताते हुए बच्चों को चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के लिए प्रेरणादायक बातें बताया। टीम कोच सुनील ठाकुर जी ने बताया कि कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए इस प्रतिस्पर्धा में डी.ए.वी. हाई स्कूल से 8 छात्र उपेंद्र शर्मा, अभिजीत मंडल, गुलाम हैदर, रौनक पंडित, नितेश कुमार हजाम, हेमंत कुमार राम, मनीष यादव, एवं सोनू हेला हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में बतौर ऑफिशल्स, देवाशीष दत्ता रेफरी के दायित्व में रहेंगे। इस मौके पर गुप्तेश्वर तिवारी, बृजेंद्र बहादुर सिंह, आनंद सिंह, एवं अभिषेक प्रसाद बर्मन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त