पश्चिम बर्दवान जिले के पांच पर्यटकों की उत्तराखंड में सड़क हादसे मौत, 6 घायल



आसनसोल : उत्तराखंड घूमने गए पश्चिम बर्दवान जिले के पांच पर्यटकों की बुधवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें दो रानीगंज के एक आसनसोल के एवं दो दुर्गापुर के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के शामा-तेजम मोटर मार्ग के बेटोप नाले के समीप टेंपो ट्रैवलर संख्या यूके 04 टीए, 1755 मुनस्यारी से शामा-तेजम मोटर मार्ग से कौसानी की ओर आ रहे थी। चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। उसके पीछे आ रही दूसरी पर्यटकों की ट्रैवल वाहन संख्या यूके 04 टीए 1376 आगे से चल रहे वाहन के अचानक सड़क पलटे वाहन से टकरा गई और नाले में जा गिरा। इसमें सवार पांच पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई है और 15 घायल बताए जा रहे हैं जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और सात का उपचार कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अन्य को मामूली चोटें बताई जा रही हैं।

मृतकों में - किशोर घटक (59) निवासी सियारसोल रानीगंज, चंदना खां (64) निवासी टीडीबी कॉलेज कैंपस रानीगंज,

सलोनी चक्रवर्ती (55) निवासी आसनसोल, सुब्रतो भट्टाचार्य (61) निवासी दुर्गापुर स्टील प्लांट, रूना भट्टाचार्य (56) निवासी दुर्गापुर स्टील प्लांट।

घायलों में - मनोज पुत्र निवासी कौसानी, जादूनाथ चक्रवर्ती निवासी आसनसोल, मधु चंद निवासी आसनसोल, जगन रॉय निवासी रानीगंज, चिनमय वनर्जी निवासी आसनसोल, टिपू खान ऊर्फ समोज निवासी आसनसोल, दीपन मिता पुत्र स्व. निवासी रानीगंज, चालक जितेंद्र कुमार पुत्र मोती राम निवासी आवलाकोट, कोटाबाग।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पांच पर्यटकों की मौत हो गई है। दो गंभीर घायल हैं। तीन पर्यटकों की हालत सामान्य है और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच घायलों का उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त