राउंड टेबल ऑफ इंडिया की और से दुर्गा पूजा के अवसर पर 500 बच्चों को दी गई कपड़े,बच्चो के चेहरे पर छाई खुशी




रानीगंज-- दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी बच्चे नए पोशाक पहनकर पूजा का आनंद ले .इस बात को ध्यान में रखते हुए राउंड टेबल ऑफ इंडिया बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटे-छोटे बच्चों को वस्त्र प्रदान कर रही है. गुरुवार राउंड टेबल ऑफ इंडिया के रानीगंज शाखा की ओर से सिद्धार्थ शारडा एवं उनकी पत्नी स्नेहा शारडा द्वारा 500 बच्चों को वस्त्र प्रदान की ग़यी. इस अवसर पर वस्त्र ग्रहण करने वाले बच्चों के चेहरे पर काफी खुशी देखे गए एवं वह काफी उत्साहित नजर आए.  इस मौके पर सिदार्थ सारडा एवं स्नेहा सारडा ने बताया कि राउंड टेबल ऑफ इंडिया रानीगंज की ओर से तीन वर्षों से जबकि रानीगंज दुर्गापुर की ओर से दुर्गा पूजा के मौके पर बीते पांच वर्षों से नए परिधान बच्चो को प्रदान कर रही है.इस वर्ष रानीगंज दुर्गापुर शाखा की ओर से 14 सौ बच्चों को नए वस्त्र प्रदान की गई है , इसी क्रम में  बुधवार को बांकुड़ा जिले के मेजिया अंचल के एक सौ बच्चों को नए वस्त्र प्रदान की गई थी .स्नेहा ने बताया कि जब इन बच्चो को नये कपड़ो के साथ प्रसन्न होते देखती हूँ ,तो मानो ऐसा प्रतीत होता है,जैसे मेरे बच्चे ही कपड़े पाकर खुश हो रहें हों.





 ज्ञात हो कि इसके पूर्व रानीगंज के शिशु बागान मोड पर  स्थित काजी नज़रुल इस्लाम की प्रतिमा का सौंदर्य करण का कार्य राउंड टेबल ऑफ इंडिया के द्वारा बीते कुछ माह पूर्व की गई थी, एवं उसके रखरखाव की जिम्मेदारी राउंड टेबल ऑफ इंडिया ने ली है.


 वस्त्र प्रदान के इस कार्यक्रम में समाजसेवी रामकुमार सारडा मौजूद थे. उन्होंने राउंड टेबल ऑफ इंडिया  के इस  सामाजिक कार्य की भूरी -भूरी  प्रशंसा किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर