Slide 1 Slide 2 Slide 3

कोरोना नियंत्रित रहा तो 15 नवंबर से राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे




कोलकाता : कोरोना की वजह से लगभग दो वर्षों बाद राज्य में स्कूल खुल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो 15 नवंबर से राज्य के सभी स्कूल कॉलेज खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में एक प्रशासनिक बैठक में यह बात कही। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी से कहा कि कालीपुजी, छठपूजा, जगधात्री पूजा खत्म होने पर 15 नवंबर से स्कूल खुले सके इसकी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि इससे पहले स्कूलों की सफाई करनी होगी। साथ ही उन्होंने 15 नवंबर से दुआरे सरकार शुरू करने की बात कही। हालांकि इस बार कैंप सिर्फ दो जगहों पर भवानीपुर और मुर्शिदाबाद में लगेगा क्योंकि वोट की वजह से सरकार यहां  दुआरे सरकार कैंप  नहीं लगा था।
कोरोना के बाद जब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई तो अलग-अलग राज्यों में स्कूल खोलने का फैसला लिया गया परंतु पश्चिम बंगाल में स्कूल नहीं खुला। हालांकि, ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि कालीपूजा के बाद स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूल फिर से खोला जाएगा। माना जा रहा है कि इस फैसले पर आखिरकार मुहर लग गई। लेकिन साथ ही, कोलकाता और राज्य में कोरोना की स्थिति इस समय काफी चिंता पैदा कर रही है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि कालीपूजा के बाद स्कूल खोलने की स्थिति कितनी अनुकूल होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त