Slide 1 Slide 2 Slide 3

कर्नल अमिताभ रॉय का स्थानांतरण होने पर 10 बंगाल बटालियन एनसीसी के अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर विदा किया



 आसनसोल : आसनसोल 10 बंगाल बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमिताभ रॉय का स्थानांतरण होने पर 10 बंगाल बटालियन एनसीसी के अधिकारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी। आसनसोल कोर्ट के नजदीक स्थित 10 बंगाल बटालियन एनसीसी कैंप में सोमवार को 10 बंगाल बटालियन के अधिकारी एवं सीनियर एनसीसी के जवानों ने कर्नल अमिताभ रॉय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 19 जुलाई 2018 को उन्होंने यहां पदभार संभाला था। इनके नेतृत्व में 10 बंगाल बटालियन एनसीसी का काफी विकास हुआ इन के निर्देश पर चलकर यहां के कैडेट्स ने कई प्रतिष्ठित अवार्ड हासिल किए। अब इनका स्थानांतरण उड़ीसा संबलपुर के एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर्स में हो ग्रुप कमांडर के पद पर गया है। इस दौरान मौके पर उपस्थित लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष साहसमल, लेफ्टिनेंट गजाली खान, लेफ्टिनेंट अरुण पांडे, टीओ एसएन सिंह, टीओ मानवेंद्र रॉय, सब मेजर ए मुरूगन सहित उपस्थित सभी 10 बंगाल बटालियन एनसीसी के सदस्यों ने कर्नल को विदाई देकर उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त