आसनसोल, 4 नवंबर: ईसीएल (ECL) के सालानपुर क्षेत्र अंतर्गत बंजेमारी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में कोयला उत्खनन के लिए किए गए भारी विस्फोट (ब्लास्टिंग) के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्लास्टिंग के दौरान उड़ा एक बड़ा पत्थर पास की न्यू कॉलोनी स्थित एक मकान की एस्बेस्टस की छत को तोड़ता हुआ सीधे घर के भीतर बैठी महिला के सिर पर जा गिरा। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर बंजेमारी OCP में भारी ब्लास्टिंग चल रही थी। इसी दौरान न्यू कॉलोनी निवासी त्यागी पासवान के घर की छत फाड़कर एक भारी पत्थर अंदर गिरा, जिससे उनकी पत्नी संगीता देवी (35) के सिर पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आसनसोल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
तीन घंटे ठप रहा कोयला खनन और परिवहनघटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर करीब 3 बजे खदान में पहुंचकर उत्पादन और परिवहन का काम पूरी तरह से ठप कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इस खदान में क्षमता से अधिक भारी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आसपास के दर्जनों मकानों में दरारें आ चुकी हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।प्रबंधन के आश्वासन पर हटी नाकेबंदीआंदोलनकारी ग्रामीणों ने मांग रखी कि घायल महिला के इलाज का पूरा खर्च, उचित मुआवजा, अधिकारियों के साथ सीधी वार्ता और आबादी वाले इलाकों के पास भारी ब्लास्टिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए। शाम करीब 6 बजे खदान एजेंट द्वारा बिलासपुर/सामान्य ब्लास्टिंग फिलहाल स्थगित रखने का आश्वासन मिलने के बाद ही विरोध-प्रदर्शन समाप्त हुआ। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वे अस्थायी आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान या गांव के सुरक्षित पुनर्वास की मांग पर कायम रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ