दुर्गापुर-शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बेनचिटी बाजार में सोमवार को देश की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर कंपनी 'आदित्य विजन' के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ.इस नए शोरूम का उद्घाटन आदित्य विजन के होल टाइम डायरेक्टर निशांत प्रभाकर ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर कंपनी के अमन गुप्ता, सुमित लहरी, अभिषेक कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे.
धनतेरस पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और लकी ड्रॉ
उद्घाटन के अवसर पर होल टाइम डायरेक्टर निशांत प्रभाकर ने बताया कि धनतेरस के पावन पर्व को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और आकर्षक लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है.इस शोरूम से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन दिया जाएगा, जिसके जरिए भाग्यशाली विजेताओं को बाइक और फोर-व्हीलर (कार) जैसे बड़े उपहार जीतने का शानदार मौका मिलेगा.
एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स
उन्होंने कहा कि आदित्य विजन देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और दुर्गापुर में यह कंपनी का पहला शोरूम है, जो हमारे विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है.इस शोरूम के खुलने से दुर्गापुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी सहित सभी प्रकार के होम अप्लायंसेज और डिजिटल गैजेट्स एक ही छत के नीचे किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे.
आसान फाइनेंस सुविधा और बेहतर सर्विस
कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग एक्सपीरियंस देने के साथ-साथ आसान फाइनेंस (ईएमआई) विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के उत्पाद आसानी से खरीद सकें. कंपनी का मुख्य ध्येय गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ ग्राहकों को बेहतरीन आफ्टर-सेल सर्विस प्रदान करना है.

0 टिप्पणियाँ