Slide 1 Slide 2 Slide 3

धनतेरस पर रानीगंज के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली और काली पूजा को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह



रानीगंज - धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामानों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहा. धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानते हुए लोगों ने अपनी-अपनी पसंद और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की.


धनतेरस के साथ-साथ आगामी दीपावली और काली पूजा को लेकर भी क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार बाजारों में मिट्टी के पारंपरिक दीयों की मांग काफी बढ़ गई है. रंग-बिरंगी लाइटों के साथ-साथ लोग बड़ी संख्या में कुम्हारों और दुकानदारों के पास मिट्टी के दीये खरीदते नजर आए. इसके अलावा सजावटी सामान, वंदनवार, रंगोली के रंग और मां लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री भी जोर-शोर से हो रही है.


बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल से व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है. दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री काफी अच्छी हो रही है. कुल मिलाकर धनतेरस की रौनक के साथ ही रानीगंज में दीपावली और काली पूजा का उत्सवी माहौल चरम पर पहुंच गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने