Slide 1 Slide 2 Slide 3

बेलियातोड़ में हाथी के हमले में बाइक सवार की मौत, साथी ने भागकर बचाई जान

बेलुट इलाके में शाली नदी से सड़क पर निकल रहा था हाथी, बाइक सवार को कुचलकर मार डाला; वन विभाग ने मुआवजा देने का दिया आश्वासन



बांकुड़ा: बांकुड़ा जिले के बेलियातोड़ थाना क्षेत्र के बेलुट इलाके में गुरुवार रात हाथी के हमले में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 67 वर्षीय बरन तुंग के रूप में हुई है। वह बेलियातोड़ के बांकुड़ाडांगा इलाके का निवासी था। इस घटना में बाइक पर उसके साथ सवार दूसरा व्यक्ति किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।



वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे बरन तुंग अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बेलुट इलाके में शाली नदी से एक हाथी सड़क पर निकल रहा था। अचानक बाइक सवार दोनों व्यक्ति हाथी के सामने आ गये। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हाथी ने बरन तुंग पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी किसी तरह मौके से भागकर बच निकला।



घटना की खबर मिलते ही बेलुट सहित आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल बरन को উদ্ধার कर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गयी। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।


बांकुड़ा उत्तर वन मंडल के डीएफओ जे. शेख फरीद ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। नदी से हाथी के सड़क पर निकलने के दौरान बाइक सवार उसके सामने आ गये थे। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शुक्रवार को परिवार को मुआवजे का चेक सौंपा जायेगा।


घटना के बाद इलाके के लोगों में हाथियों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गयी है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और हाथियों के आवागमन वाले रास्तों पर पहले से सतर्कता बरतने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते चेतावनी और निगरानी की व्यवस्था होने से इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने