Slide 1 Slide 2 Slide 3

जमुड़िया में श्री मां टेक्सटाइल्स के औद्योगिक विस्तार से उत्साहित हुए केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह

चेयरमैन विजय शर्मा ने किया स्वागत, कंपनी की उत्पादन क्षमता, निर्यात और रोजगार सृजन की संभावनाओं से हुए रूबरू

कारखाना परिदर्शन के दौरान मंत्री गिरिराज सिंह


जामुड़िया: केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को जमुड़िया स्थित श्री मां ग्रुप के प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठान श्री मां टेक्सटाइल्स का दौरा किया इस दौरान ग्रुप के चेयरमैन विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. वहीं, पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पन्नोबलम का भी अभिनंदन किया गया.



दौरे के दौरान विजय शर्मा ने मंत्री को कंपनी की औद्योगिक गतिविधियों, उत्पादन क्षमता, भविष्य की विस्तार योजनाओं और वस्त्र उद्योग में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया. केंद्रीय मंत्री ने कारखाने का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया, कपड़ों की प्रोसेसिंग, परिधान निर्माण और निर्यात संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों और औद्योगिक क्षेत्र में उसके योगदान की सराहना की.



इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद श्री मां टेक्सटाइल्स ने अपनी औद्योगिक पहचान कायम रखते हुए जिस तरह प्रगति की है, वह सराहनीय है. उन्होंने यहां उद्योग का सफल संचालन करने को पत्थर पर घास उगाने जैसी चुनौतीपूर्ण उपलब्धि बताया.



मंत्री ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि पहले राज्य से बाहर उद्योग स्थानांतरित करने पर विचार कर रही कंपनी अब भाजपा की नई सरकार बनने के बाद जमुड़िया में ही अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी बाहर से सूत मंगाकर कपड़ों की प्रोसेसिंग, परिधान निर्माण और निर्यात करती है. इसके विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल में वस्त्र उद्योग को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने