शिवसागर (असम), : गुवाहाटी से शिवसागर लाते समय तड़के एनकाउंटर की एक घटना में कुख्यात आरोपी घनकांत गोगोई मारा गया है। यह घटना तड़के लगभग 3:10 बजे शिवसागर के फुलपानी चिगा इलाके में रंगमन ढाबे के पास घटी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिवसागर सदर थाने में दर्ज मामला संख्या 108/2024 के सिलसिले में पुलिस टीम आरोपी घनकांत गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ला रही थी। रास्ते में फुलपानी चिगा में रंगमन ढाबे के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया।आरोपी के अचानक हमले और भागने की कोशिश के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान शरीर में एक गोली लगने से घनकांत गोगोई की मौके पर ही मौत हो गई। इस झड़प में शिवसागर नगर पुलिस के उप निरीक्षक (SI) देवाशीष शर्मा भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।


0 टिप्पणियाँ