Slide 1 Slide 2 Slide 3

जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल ने पूरे किए 75 गौरवशाली वर्ष, भव्य रैली के साथ मना 'अमृत महोत्सव'



जामुड़िया:स्थानीय जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमवार से दो दिवसीय कार्यक्रम 'अमृत महोत्सव' मनाई जा रही है,. इस अवसर पर आयोजन के प्रथम दिन विद्यालय की ओर से एक भव्य रैली निकाली गई. रैली जामुड़िया बाजार, थाना मोड़ और सिनेमा मोड़ से होते हुए वापस जामुड़िया हाटिया स्थित स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई.


समारोह में पश्चिम बर्दवान के जिलाशासक (डीएम) पन्नाबलम एस, जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी और जामुड़िया चक्र के शिक्षा अधिकारी चिन्मय मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया.


जिलाशासक पन्नाबलम एस ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि इस शिक्षण संस्थान से पढ़कर निकले छात्र आज डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और फौजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर देश सेवा कर रहे हैं. उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि वे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि पुस्तकालयों का उपयोग करें और अन्य क्षेत्रों में भी ज्ञान बढ़ाएं. उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल और लैपटॉप में समय बर्बाद करने के बजाय क्रिकेट और फुटबॉल जैसे आउटडोर गेम्स खेलने की सलाह दी, जिससे शरीर स्वस्थ और मन प्रफुल्लित रहे.


अभिभूत नजर आए प्रधानाध्यापक और पूर्व छात्र

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहन राम रजक ने कहा कि स्कूल की यह शानदार उपलब्धि उनके लिए सबसे गर्व का क्षण है. स्कूल के पुराने छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर चुके हैं, जिन्हें एक मंच पर देखना अत्यंत भावुक और गर्वित करने वाला है.


विद्यालय के पूर्व छात्र एवं समाजसेवी पवन मवंड़िया ,महेश मागोतिया और स्थानीय व्यवसायी प्रदीप डोकानिया ने भी अपने विचार रखे.उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशने का जो कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है.


इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगणों के अलावा क्षेत्र के कई विशिष्ट नागरिक मौजूद रहे. इनमें प्रमुख रूप से समाजसेवी पवन मवंड़िया,अजय खैतान,महेश सावड़िया, जयप्रकाश डोकानिया, राजेश शर्मा, संदीप खेतान, संजय खैतान, मनीष डालमिया, संतोष भारती, महेश सिंह, संतोष सिंह, राणा बनर्जी, निरंजन सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, बिहारीलाल टिबरेवाल, संजय अग्रवाल, दीपचंद खेतान और विकास यादव आदि शामिल रहे.सभी की उपस्थिति ने इस अमृत महोत्सव को और भी ऐतिहासिक बना दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने