Slide 1 Slide 2 Slide 3

जामुड़िया और पांडवेश्वर में एसटीएफ की बड़ी सफलता: 38 अवैध हथियार और 122 राउंड कारतूस बरामद, मुर्शिदबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त



दुर्गापुर, 5 नवंबर (विशेष संवाददाता): पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में राज्य पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने जामुड़िया और पांडवेश्वर थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर कुल 38 अवैध आग्नेयास्त्र (हथियार), 122 राउंड जिंदा कारतूस और दो खाली मैगजीन बरामद किए हैं। इस मामले में कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

दुर्गापुर स्थित एसटीएफ कार्यालय में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसटीएफ के एसपी सिद्धार्थ धापोला ने पत्रकारों को इस पूरी सफलता की विस्तृत जानकारी दी।



अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के खिलाफ इस जांच की शुरुआत बीते 30 जुलाई 2026 को हुई थी। उस दिन जामुड़िया थाने के बेलबाइड मोड़ से खैरुल आलम चौधरी उर्फ गदई शेख को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और जांच में उसके तार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े होने का खुलासा हुआ। यह गिरोह बिहार के मुंगेर से अवैध हथियार लाकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था।



इसके बाद 4 अगस्त को झारखंड के रांची से एक अन्य आरोपी मोहम्मद शमशेर हुसैन को दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर 9 अगस्त को अंडाल थाने के अंतर्गत एक लावारिस ईसीएल (ECL) क्वार्टर से 15 अवैध हथियार, 57 राउंड कारतूस और दो खाली मैगजीन बरामद किए गए थे।


पांडवेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी, हथियार और विस्फोटक जब्त

इस हाई-प्रोफाइल मामले में एसटीएफ को सबसे बड़ी सफलता 26 अक्टूबर को हाथ लगी, जब पांडवेश्वर थाने के डलूरबाद निवासी शेख शाहजहां उर्फ शाहजहां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद दी गई जानकारी के आधार पर 3 और 5 नवंबर को पांडवेश्वर के धानभांगा गांव में लगातार छापेमारी की गई। दक्षिण समला कोलियरी के पास कृषि भूमि में छिपे हुए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए।


बरामद हथियारों में 6 देसी लंबी बंदूकें, 4 देसी पिस्तौल और 11 देसी वन-शॉट पाइपगन शामिल हैं। इसके अलावा 8 एमएम के 47 राउंड और 7.65 एमएम के 18 राउंड कारतूस भी मिले हैं। एसटीएफ ने बताया कि जामुड़िया थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


बीरभूम के मुरारई में भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

दूसरी ओर, एसटीएफ ने बीरभूम जिले के मुरारई थाना अंतर्गत बारुआ गोपालपुर में भी एक बड़ी छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। मुरारई थाने की पुलिस के सहयोग से 4 और 5 नवंबर की दरमियानी रात यह अभियान चलाया गया। इस घटना में मोहम्मद रजा शेख (56) और मुकेश सिंह (49) नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने