Slide 1 Slide 2 Slide 3

विश्व कल्याण के लिए रानीगंज में 14 से 21 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

श्री राधा कृष्ण सेवा संघ की पहल, अयोध्या और हरिद्वार के विद्वान व संत होंगे शामिल



रानीगंज: विश्व कल्याण और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से रानीगंज में 14 से 21 दिसंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री राधा कृष्ण सेवा संघ, रानीगंज की ओर से मारवाड़ी युवा सम्मेलन परिसर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर रविवार को सीताराम जी भवन में संवाददाता सम्मेलन किया गया। इसमें महामंडलेश्वर श्री राम गोविंद दास जी महाराज ने आयोजन के उद्देश्य और धार्मिक महत्व की जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि धरती पर पाप बढ़ रहे हैं। पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और भगवान के नाम के स्मरण से आध्यात्मिक शांति प्राप्त की जा सकती है। श्रीमद्भागवत कथा लोगों के दोषों और कष्टों से मुक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण की शरण में रहने और नियमित रूप से उनका नाम जपने की अपील की।



महाराज ने माता-पिता से बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम जपना अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगों को संकट आने का इंतजार करने के बजाय अपने दैनिक जीवन में भक्ति, भागवत श्रवण और संकीर्तन को शामिल करना चाहिए।


आयोजकों ने बताया कि कथा में अयोध्या और हरिद्वार के विद्वान व संत शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्राह्मणों द्वारा पूजा-अर्चना तथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा-प्रवचन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश सोनी, तपन चक्रवर्ती, रवि केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने