Slide 1 Slide 2 Slide 3

लाइफलाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कर्मियों ने किया हंगामा, 12 घंटे ड्यूटी और पीएफ-एसआई की मांग को लेकर गेट जाम



आसनसोल:जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फांड़ी के गोविंद नगर के निकट स्थित 'लाइफलाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल' में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों और अन्य ग्राउंड स्टाफ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मी अस्पताल प्रबंधन द्वारा अचानक से 12 घंटे जबरन काम कराने का अल्टीमेटम देने, समय पर वेतन न मिलने और पीएफ व ईएसआई की सुविधा न दिए जाने से आक्रोशित थे. विरोध स्वरूप कर्मियों ने अस्पताल के मुख्य गेट को बंद कर दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.हालांकि, इस दौरान मरीजों और डॉक्टरों को अस्पताल के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी.



प्रदर्शन कर रही महिला कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से 8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही हैं, लेकिन अचानक प्रबंधन की ओर से उन्हें पुरानी सैलरी पर ही 12 घंटे काम करने का फरमान सुनाया गया.उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, बल्कि समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली पीएफ व ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं दी जा रही हैं.



भाजपा नेताओं ने संभाला मोर्चा, प्रबंधन से की वार्ता

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव अपूर्व हाजरा और जामुड़िया मंडल-4 के भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने अस्पताल कर्मियों की मांगों को पूरी तरह जायज ठहराया और उनके समर्थन में उतर आए। नेताओं ने इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की.



परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के सीईओ प्रणव ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कर्मियों से 12 घंटे काम नहीं करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस विषय पर केवल चर्चा की गई थी, जिसे लागू नहीं किया गया है. साथ ही, कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआई को लेकर प्रबंधन पूरी तरह गंभीर है और इसे बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा.यदि भविष्य में अतिरिक्त समय काम लिया जाता है, तो उसके एवज में अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा.


प्रबंधन की ओर से मिले इन आश्वासनों के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ और सभी कर्मी वापस अपने काम पर लौट आए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने