Slide 1 Slide 2 Slide 3

महाकरण के पीछे बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर



कोलकाता: महाकरण (राइटर्स बिल्डिंग) के पीछे स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग एक निजी कंपनी के दफ्तर में लगी। घटना की खबर मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।



बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले इमारत की चौथी मंजिल पर रात लगभग 12 बजे लगी। रात से ही हल्का धुआं निकल रहा था, जो सुबह होते-होते विकराल आग में बदल गया। पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया।



स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने सबसे पहले धुआं देखा और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सुरक्षा के लिहाज से इमारत में मौजूद सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने और इसके कारण का पता लगाने में जुटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने