नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में नया मोड़

जहांगीर खान उर्फ पुष्पा गिरफ्तार, मामले में अब तक चार गिरफ्तार



दक्षिण 24 परगना : वर्ष 2020 में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में जहांगीर खान उर्फ पुष्पा को इस मामले में दोबारा आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार दिखाया है। उस्ती थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पहले इस मामले में तौसिफ अहमद, आरिफ हुसैन और अनीसुर रहमान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद दो आग्नेयास्त्र और चार राउंड कारतूस बरामद किये गये हैं।



जांच अधिकारियों के अनुसार, नड्डा के काफिले पर हमले के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की कथित भूमिका क्या थी, बरामद हथियार कहां से लाये गये थे और इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार जहांगीर खान समेत अन्य आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


गौरतलब है कि 10 दिसंबर 2020 को दक्षिण 24 परगना के शिराकोल इलाके में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त