Slide 1 Slide 2 Slide 3

नाबालिग से ब्लैकमेलिंग, अपहरण और शारीरिक उत्पीड़न का मामला: पुलिस की मदद से पीड़िता बरामद, आरोपी की तलाश जारी




शांतिपुर/रानाघाट (नदिया), 26 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने, बंधक बनाने और उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिवार ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस की सक्रियता और परिवार-स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से नाबालिग को सुरक्षित উদ্ধার कर लिया गया।



पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, रानाघाट थाना क्षेत्र के जिरट पाड़ा इलाके के रहने वाले सुदीप व्यापारी (पिता- समीर व्यापारी) नामक युवक पर यह आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी ने एक आपत्तिजनक तस्वीर फोन पर दिखाकर लंबे समय से नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था। इसी के सहारे बीते 24 तारीख को उसने 13 वर्षीय बच्ची का घर से अपहरण कर लिया और उसे लगातार साढ़े चार दिनों तक एक कमरे में बंद रखकर उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना दी।



जब इस मामले में पुलिस ने जांच और तलाश शुरू की, तो आरोपियों ने लड़की को कृष्णानगर इलाके के एक घर में छिपा दिया था। सोमवार सुबह पुलिस की दबिश और सक्रियता की भनक लगते ही आरोपी और उसके परिजन स्कूटी पर सवार होकर लड़की को कहीं और ले जाने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को छुड़ा लिया गया।


नाबालिग की मां ने इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई और मिसाल कायम करने वाली सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह की प्रताड़ना न झेलनी पड़े। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त