25 साल की परियोजना से औद्योगिक विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार की उम्मीद
30 लाख मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य
जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के नये अवसर पैदा करने के उद्देश्य से कुआर्डि में ईसीएल माइंस प्राइवेट लिमिटेड और रेशमी ग्रुप की संयुक्त परियोजना का भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी, प्रोजेक्ट हेड प्रमोद कुमार द्विवेदी, रितेश बजाज, संदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।.
विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में इस परियोजना की शुरुआत होने से वह काफी खुश हैं. इससे आसपास के गांवों के विकास को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे.उन्होंने परियोजना को आगे बढ़ाने और इसके सुचारु संचालन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.
ईसीएल के क्वार्टरों में कथित रूप से अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों की ओर से मुआवजे की मांग के सवाल पर विधायक ने कहा कि किसी दूसरे की संपत्ति पर अवैध कब्जा नहीं करना चाहिए.हालांकि, उन्होंने संबंधित लोगों की मांगों को गंभीरता से समझने और नियमों के दायरे में सहायता की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही.
प्रोजेक्ट हेड प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह 25 वर्षों की परियोजना है, प्रत्येक वर्ष लगभग 3 मिलियन टन एवं कुल 30 लाख मिलियन टन कोयला उत्पादन की योजना है,ओसीपी और अंडर ग्राउंड माइनिंग जहां जिस्की जरूरत पड़ेगी कोयला उत्पादन की जाएगी.प्राइवेट पार्टनर प्रोजेक्ट के तहत ईसका संचालन ईसीएल माइंस प्राइवेट लिमिटेड और रेशमी ग्रुप संयुक्त रूप से करेंगे. उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य केवल औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास भी प्राथमिकता है.
उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर काम किया जाएगा. स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के साथ ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र के समग्र विकास का प्रयास किया जाएगा.

0 टिप्पणियाँ