Slide 1 Slide 2 Slide 3

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का रानीगंज में दिखा असर, सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश

आसमान में छाये रहे बादल, मौसम में बदलाव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह



रानीगंज- पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज और आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर देखने को मिला. गुरुवार सुबह से ही इलाके में रुक-रुक कर बारिश होती रही. कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला. आसमान में दिनभर बादल छाये रहने से लोगों को भी मौसम के बदले मिजाज का एहसास हुआ.


दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चिंता जतायी थी. 28 अक्टूबर को तूफान ने आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में दस्तक दी थी. हालांकि, जमीन पर पहुंचने के बाद इसकी ताकत धीरे-धीरे कम होने लगी. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना जतायी गयी थी.


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर को भी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना थी. पश्चिम बर्दवान समेत दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका को लेकर भी चेतावनी दी गयी थी.इसी के मद्देनजर रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में मौसम पर नजर रखी जा रही है.


खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील

मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा खुले स्थानों के पास खड़े होने से बचने की जरूरत है. बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गयी है.

हालांकि, रानीगंज अंचल में बारिश की तीव्रता स्थानीय मौसम की परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की जरूरत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने