Slide 1 Slide 2 Slide 3

बाबा केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी: कड़ाके की ठंड के बावजूद उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा परिसर



केदारनाथ/रुद्रप्रयाग, 30 अक्टूबर:

उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। केदारनाथ धाम परिसर और आसपास की ऊँची पहाड़ियों पर रुक-रुक कर बारिश के साथ ताज़ा बर्फबारी हुई है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पूरा मंदिर प्रांगण और आसपास का इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।




कड़ाके की ठंड और हाड़ कँपा देने वाली बर्फबारी के बावजूद बाबा केदारनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था में कोई कमी नहीं आई है। देश-विदेश से पहुँचे लाखों श्रद्धालु बर्फ के बीच लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

बर्फबारी के इस मनोरम और आध्यात्मिक वातावरण के बीच शंखध्वनि, उलुध्वनि और 'जय बाबा केदारनाथ', 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने