Slide 1 Slide 2 Slide 3

गायत्री सेवा आश्रम में भजन संध्या और मिलन समारोह का आयोजन



रानीगंज: बादाम बागान स्थित गायत्री सेवा आश्रम में सर्दियां पूजा के अवसर पर मिलन समारोह के साथ पूजन ,हवन सह भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया.इस अवसर पर कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक पराश बाजेरिया ने अपनी मधुर आवाज में श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया.


भजन गायक ने ‘सांवरिया, एक बार आ जाना’ और ‘तेरा शृंगार प्यारा लागे रे’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। पारंपरिक धुनों और आधुनिक संगीत की झलक से सजी भजन संध्या में श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। भजनों के माध्यम से श्याम प्रभु के प्रति प्रेम, समर्पण और आस्था का सुंदर संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि रोजमर्रा के पारिवारिक और सांसारिक दायित्वों में व्यस्त रहने के कारण मनुष्य स्वयं को कई बार आध्यात्मिक शांति से दूर पाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनों के साथ मिलने, मन की प्रसन्नता साझा करने और ईश्वर के प्रति अपनी आस्था को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।


आयोजक सरजू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भजन और सत्संग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। समारोह का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।

इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञा मंडल के वरिष्ट सदस्य राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,महेंद्र कुमार साव,गणेश साव, बिमल बाजोरिया सह अन्य उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त