Slide 1 Slide 2 Slide 3

चोरबागान घटना में मृतक कल्पना जाना के परिवार से मिले शुभेंदु अधिकारी, कई मुद्दों पर तृणमूल पर साधा निशाना



पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल

पूर्व मेदिनीपुर जिले के रामनगर स्थित बड़ा शोलेनमपुर में कोलकाता की चोरबागान घटना में जान गंवाने वाली कल्पना जाना के परिजनों से शुभेंदु अधिकारी ने मुलाकात की। परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी और राज्य सरकार पर निशाना साधा।



कोजागरी लक्ष्मी पूजा और बंगाल की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "आज बंगाली हिंदुओं का त्योहार कोजागरी लक्ष्मी पूजा है। इस पूजा के माध्यम से मेरी यही प्रार्थना है कि पश्चिम बंगाल में आर्थिक समृद्धि आए। युवाओं को रोजगार मिले और प्रवासी मजदूर अपने घर लौट सकें।"



कृषि और किसानों की सहायता के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मालदा के भूतनी, रतुआ के कुछ हिस्सों और सबंग-घाताल के छोटे से इलाके को छोड़कर इस बार कोई बड़ी बाढ़ नहीं आई है। इसलिए धान सहित अन्य फसलों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसानों से उचित मूल्य पर फसल खरीदी जाएगी और धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा राज्य सरकार प्रति क्विंटल 200 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करेगी।


उद्योग और निवेश पर चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में कई जगहों पर औद्योगिक संभावनाएं बन रही हैं और काम शुरू हो चुका है। बड़े-बड़े औद्योगिक समूह, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां आगे आ रही हैं और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में भी रुचि दिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि कौशल विकास के लिए आईआईटी और अडानी जैसे समूहों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण के बाद कैंपस प्लेसमेंट कराया जा सके।


शिक्षा व्यवस्था और संस्कृति पर शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करने का समर्थन करते हुए कहा कि स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगना चाहिए और पांचवीं कक्षा से पास-फेल प्रथा को वापस लाया जाना चाहिए। इसके अलावा, स्कूलों में एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS), शारीरिक शिक्षा, वाद-विवाद, क्विज और सांस्कृतिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने पर जोर दिया।


बालू खनन और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार ही बालू का खनन होगा, जिससे अवैध बालू चोरी रुकेगी और राजस्व बढ़ेगा। साथ ही, कोचबिहार में बांग्लादेशी उपद्रवियों द्वारा बीएसएफ पर पत्थरबाजी की घटना पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त