टीडीबी कॉलेज में शुरू हुई पाक्षिक व्याख्यानमाला, पहले सत्र में विद्यासागर पर चर्चा



रानीगंज : काजी नजरुल विश्वविद्यालय के अंतर्गत रानीगंज स्थित त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के बांग्ला विभाग एवं आई क्यु ए सी के संयुक्त तत्वावधान में पाक्षिक व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई. कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र में ईश्वरचंद्र विद्यासागर के जीवन और योगदान पर चर्चा की गयी.


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बांकुंड़ा के सालतोड़ा कॉलेज के बांग्ला विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सौमब्रत बंद्योपाध्याय उपस्थित थे. उन्होंने विद्यासागर के जीवन, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ-साथ समाज सुधार के लिए निभायी गयी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी.


कॉलेज के बांग्ला विभाग के प्राध्यापक रामप्रसाद सामंत ने बताया कि प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर विभिन्न विषयों को केंद्र में रखकर यह व्याख्यानमाला आयोजित की जायेगी.इसका मुख्य उद्देश्य पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को समाज, इतिहास, संस्कृति और बंगाल के महान विभूतियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है.


कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका तथा कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. शर्वाणी मुखर्जी ने की.उन्होंने बांग्ला विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ बंगाल के समाज, संस्कृति और महान विभूतियों को समझने का अवसर प्रदान करेंगे.

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त