सिदुली कोलियरी की खदान में पानी भरने से मचा हड़कंप, दो मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए




केंदा: केंंदा एरिया के सिदुली कोलियरी में खदान के नीचे अचानक पानी भरने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान खदान के अंदर मौजूद दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों के सुरक्षित बाहर आने के बाद प्रबंधन और मजदूरों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, खदान के नीचे माइनिंग सरदार और पंप खलासी मौजूद थे।इसी दौरान खदान के अंदर पानी प्रवेश करने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही कोलियरी प्रबंधन सक्रिय हुआ और दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।




घटना को लेकर सिदुली कोलियरी के एजेंट पंकज वर्मा ने बताया कि खदान के नीचे पानी कहां से और किस तरह प्रवेश किया, इसकी जानकारी फिलहाल जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खदान के नीचे दो मजदूर, एक माइनिंग सरदार और एक पंप खलासी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।फिलहाल खदान में पानी भरने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कोलियरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त