दुर्गापूजा से पहले 800 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण



रानीगंज : दुर्गापूजा के मद्देनजर रानीगंज राज परिवार मालिया मेमोरियल सोसायटी की ओर से मंगलवार को करीब 800 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया.कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक पार्थो घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मालिया मेमोरियल सोसायटी की अध्यक्ष अनुराधा मालिया, विट्ठलनाथ मालिया, सोनिया मालिया, भाजपा नेता मनोज ओझा, तुषार कांति बनर्जी, जुगल किशोर गुप्ता, मनोज सराफ, दिनबंधु जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.


विधायक पार्थो घोष ने कहा कि दुर्गापूजा से पहले हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है, जो सराहनीय कार्य है.उन्होंने कहा कि वह पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और जरूरतमंद महिलाओं के बीच अपने हाथों से साड़ी वितरित कर उन्हें बेहद खुशी हुई. उन्होंने मालिया परिवार और सोसायटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान और प्रेरणा की बात है. उन्होंने सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी पहनकर उत्साह के साथ पूजा मनाने की अपील की.


अनुराधा मालिया ने बताया कि इस वर्ष कुल 800 साड़ियों का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया. उन्होंने महिलाओं को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को पूरे उत्साह के साथ पूजा मनाने और अपनी परंपरा व धर्म का संरक्षण करने का अधिकार है. उन्होंने आयोजन में सरकार के सहयोग के लिए भी आभार जताया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त