रानीगंज में अंतरमहाविद्यालयी नाट्य प्रतियोगिता, रानीगंज गर्ल्स कॉलेज प्रथम



रानीगंज। रानीगंज के त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के सभागार में शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिले के नो कॉलेजों को लेकर एक दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी नाट्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सेवा प्रकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत ‘नम सेवा गाथा, एक अनजानी कहानी’ विषय को समृद्ध करने तथा विकसित भारत के संकल्प को गति देने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम बर्दवान के अतिरिक्त जिलाधिकारी विक्रम चटर्जी ने किया. इस अवसर पर कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. तुषार कांति बनर्जी, रानीगंज टीडीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव पांडे, कार्यक्रम कन्वेनर शंपा राय, कन्वेनर अमिताभ गोराई, समाजसेवी काकली घोष समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रतियोगिता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यकाल के दौरान संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित नाटक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तैयार किये। प्रत्येक नाटक के लिए 30 मिनट की समय-सीमा निर्धारित थी। आठों कॉलेज के विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को सामने रखा।


प्रतियोगिता में शानदार अभिनय और प्रस्तुति के लिए रानीगंज गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नाटक की विभिन्न कलात्मक तकनीकों और प्रभावी प्रस्तुति के लिए आसनसोल बीसी कॉलेज (विधानचंद्र कॉलेज) के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ राम प्रसाद सामन्त,डॉ तपन पॉल,डॉ दीपंकर उरांव,अंतरा चटर्जी,देव प्रिय,ज्योतिर्मय, डॉ मीना कुमारी की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर