बीजपुर बाजार से भारी वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग

धूल और प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों का विरोध, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग



जामुड़िया : जामुड़िया थानांतर्गत बीजपुर बाजार इलाके में औद्योगिक कारखानों के भारी वाहनों के लगातार परिचालन से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति खराब होने के साथ ही उड़ती धूल से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है. इसे लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी है. लोगों ने कारखानों के भारी वाहनों का बीजपुर बाजार की सड़क से परिचालन बंद कर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने की मांग की है.


स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग से लगातार बड़ी संख्या में भारी वाहनों के गुजरने के कारण सड़क जर्जर हो गयी है. वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क से भारी मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है. लोगों के अनुसार, इसका सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. धूल के कारण सांस लेने में परेशानी सहित स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.


स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि बीजपुर बाजार की सड़क से कारखानों के भारी वाहनों का परिचालन तत्काल बंद किया जाये तथा वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाये. लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक सड़क पर नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव कराया जाये, ताकि धूल के प्रकोप को कम किया जा सके.


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर जामुड़िया के विधायक और जामुड़िया थाना को पहले ही लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है.इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. उनका सवाल है कि शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया गया.


स्थानीय निवासियों ने कहा कि उद्योगों के संचालन और भारी वाहनों के आवागमन के हितों के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर