जामुड़िया में भाजपा अल्पसंख्यक सेल के पांच पदाधिकारी निष्कासित



जामुड़िया-भारतीय जनता पार्टी के जामुड़िया एक नंबर मंडल के अल्पसंख्यक सेल के पांच पदाधिकारियों को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग करने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया. बुधवार को जामुड़िया में आयोजित एक सभा के दौरान पार्टी की ओर से यह निर्णय सार्वजनिक किया गया. इस दौरान मंडल एक के अल्पसंख्यक सेल के कई नेता मौजूद थे.



निष्कासित पदाधिकारियों में सह-सभापति शेख जियाबुल, सचिव अनुवारा बीबी, सबीना बीबी, शेख अली मोहम्मद और शेख आसपाख शामिल हैं. पार्टी की ओर से बताया गया कि इन सभी को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था,हालांकि, निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की गयी.


जामुड़िया मंडल एक अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शेख असफर ने कहा कि वर्ष 2026 में पांचों को शो-कॉज नोटिस दिया गया था. चार बैठकों में उन्हें रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के लिए भी बुलाया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास संबंधित घटनाओं का वीडियो फुटेज भी मौजूद है.


अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त पदाधिकारी पार्टी की गोपनीय जानकारियां बाहर लीक कर रहे थे तथा असामाजिक गतिविधियों और रंगदारी में संलिप्त थे. साथ ही, तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने का भी आरोप लगाया गया.

शेख असफर ने कहा कि आसनसोल जिला अध्यक्ष नाजिमुल हक के नेतृत्व में और मीडिया की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया है. नोटिस हाथों-हाथ और व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजा गया था. उन्होंने बताया कि गांव-गांव माइक से निष्कासन की घोषणा की जा रही है और जल्द ही रैली भी निकाली जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर