दिघा के उफनते समुद्र में डूबा शांतिपुर का युवक! स्नान के दौरान बड़ा हादसा, सामने आया पारिवारिक कलह का पेंचनदिया



दिघा:समुद्र तट पर घूमने गए लोगों के लिए एक बड़ी आपदा सामने आई है। दिघा के उफनते समुद्र में स्नान करने उतरे नदिया के एक युवक के डूबने की खबर है। इस दर्दनाक हादसे के साथ ही घटना के पीछे पारिवारिक कलह और जटिलता की एक चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है।




लापता युवक की पहचान सुमन शील के रूप में हुई है, जो नदिया के शांतिपुर मेल का मैदान इलाके के रहने वाले हैं।सुमन के परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पहले वह अपनी पत्नी और बच्चे को घर पर छोड़कर किसी अन्य युवती के साथ चले गए थे। इसी पारिवारिक तनाव और उथल-पुथल के बीच सोमवार दोपहर यह बेहद दुखद खबर सामने आई। 



दिघा पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर सुमन समुद्र में स्नान करने उतरे थे, तभी समुद्र की एक विशाल लहर की चपेट में आकर वह गहरे पानी में बह गए। उन्हें आंखों के सामने डूबता देख तट पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया।इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए स्पीडबोट और नूलिया (लाइफगार्ड) को उतारकर बचाव अभियान शुरू किया। उधर, शांतिपुर पुलिस के माध्यम से मेल का मैदान स्थित उनके घर पर घटना की सूचना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और रोना-पीटकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा दल और बचावकर्मी समुद्र के विभिन्न हिस्सों में लापता युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर