रानीगंज में माकपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

एसआईआर में हटाये गये नाम तत्काल जोड़ने की मांग, नेताजी मोड़ से निकली विरोध रैली



रानीगंज- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाये गये लोगों के नाम तत्काल जोड़ने की मांग को लेकर शनिवार संध्या रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी की ओर से विरोध सभा आयोजित की गयी. इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली. रैली नेताजी मोड़ से शुरू होकर बड़ा बाजार, इतवारी मोड़ होते हुए सियार रोड के रास्ते पुन: नेताजी मोड़ पहुंचकर समाप्त हुई.

प्रदर्शन में माकपा लोकल एरिया कमेटी के सुप्रियो राय, देवीदास बनर्जी, हेमंत प्रभाकर, संजय प्रमाणिक, मनोजीत बोस, कृष्णा दासगुप्ता समेत पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.


सभा को संबोधित करते हुए सुप्रियो राय ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या उन्हें पद से नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है.


सुप्रियो राय ने आरोप लगाया कि पहले बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में होने की बात कही गयी थी, लेकिन एफआईआर की प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितने ऐसे नाम हटाये गये. इसके विपरीत, वर्षों से क्षेत्र में रह रहे स्थायी निवासियों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के भी बड़ी संख्या में नाम हटाये गये हैं. उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर